नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

बिना प्रबंधक और अभियंता के चल रहा है राजगीर नगर परिषद का विकास

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पिछले एक पखवाड़े से नगर परिषद राजगीर बिना सिटी मैनेजर और कनीय अभियंता के चल रहा है। यही हाल कमोवेश लेखापाल का है। यहां के सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा का स्थानांतरण सुल्तानगंज हो गया है। उनके स्थान पर किसी दूसरे सिटी मैनेजर का यहां पदस्थापन नहीं किया गया है।

बावजूद स्थानांतरण की अधिसूचना जारी होते ही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उन्हें विरमित कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब तक कोई भी सिटी मैनेजर का पद स्थापन नहीं होने से उनके अधीनस्थ कार्यों के निष्पादन के अनावश्यक विलंब होने लगा है।

वहीं विभिन्न योजनाओं के निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोप में नगर परिषद के कनीय अभियंता कुमार आनंद को सशक्त स्थाई समिति द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है।

कनीय अभियंता के बर्खास्तगी के एक पखवाड़े बाद भी किसी दूसरे व्यक्ति की तैनाती नहीं हुई है। फलस्वरूप नगर परिषद में विकास व निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है। कमोबेश यही हाल लेखपाल पद की है।

वहीं यहां सहायक टैक्स दारोगा सह लेखपाल प्रमोद कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोप में राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी दर्ज होने के दिन से ही प्रमोद कुमार फरार बताये जा रहे हैं।

फिलहाल नगर परिषद के ही संजय रंजन कुमार द्वारा अघोषित रुप से लेखापाल के कार्यों का निष्पादन कराया जा रहा है। हालांकि लेखापाल के रिक्ति को भरने के लिए जिला पदाधिकारी से पत्राचार किया गया है। एक एलडीसी रवि कुमार भी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं।

नालंदा के सभी स्कूलों के बच्चों को ताजा अंडा और फल देने का आदेश

किसान कॉलेज के प्रोफेसर संग अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे मंत्री श्रवण कुमार : छोटे मुखिया

बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

मंत्री श्रवण कुमार की मानसिक हालत बिगड़ी, चंदा कर ईलाज कराएगी राजद

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »