रहुई (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के रहुई बाजार में स्थित आरती वस्त्रालय में आज गुरुवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें दुकान में रखे करीब 25-30 लाख रुपए के कपड़े आदि जलकर राख हो गए।
इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने से रहुई बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। आग लगने से दुकान के मालिक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fWZhrsjUIoA[/embedyt]
- बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट के बाद हड़ताल पर गए SNCU कर्मी
- नालंदा डीएम ने इसलामपुर मां दुर्गा बड़ी महारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर माँगी मन्नतें
- होटल में जिस्मफरोशी का धंधा करने से इंकार करने पर पत्नी पर उड़ेला खौलता पानी, हालत गंभीर
- नालंदा दर्पण का असरः राजगीर-खुदागंज लिंक पथ पर दौड़ने लगी छोटी-बड़ी गाड़ियाँ
- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बिहारशरीफ नगर निगम के कर्मचारी